VIDEO : शाजापुर में मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को राहुल गांधी ने बांटी टाफियां, भाजपाइयों ने भेंट किए आलू
शाजापुर, उज्जैन। राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने सारंगपुर के बाद आज शाजापुर शहर में प्रवेश किया। शहर के धोबी चौराहा से यात्रा रोड शो के रूप में पुराने हाईवे से गुजरते हुए टंकी चौराहा पहुंची जहां राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इसके बाद यात्रा मक्सी की ओर रवाना होगी।
VIDEO | Congress MP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) distributed toffees to people chanting 'Modi, Modi' during his Bharat Jodo Nyay Yatra in Madhya Pradesh's Shajapur. pic.twitter.com/n5DyLDi5Af
— Press Trust of India (@PTI_News) March 5, 2024
इस दौरान दर्जनों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान दिलचस्प वाकया पेश आया। इस दौरान कुछ लोगों ने जब मोदी-मोदी के नारे लगाए तो राहुल गांधी उन लोगों से मिले और टाफियां भेंट की। कुछ भाइपाइयों ने राहुल गांधी को आलू भेंट कर दिए।
देश में OBC, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के करीब 90% लोग हैं।
आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में एक भी OBC, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा।
ये सामाजिक अन्याय है, जो देश की लगभग हर संस्था में हो रहा है।
: @RahulGandhi जी
📍 मध्य प्रदेश pic.twitter.com/zAC0JeHxgQ
— Congress (@INCIndia) March 5, 2024
युवाओं से संवाद में राहुल गांधी ने कहा कि देश में पहले युवा सेना में जाते थे तो सेना उनकी रक्षा करने की गारंटी देती थी। यदि कोई जवान शहीद होता था तो उसे शहीद का दर्जा मिलता था।अब मोदी सरकार सेना में अग्निवीर ले आई है, इससे सैनिकों में भेदभाव पैदा हो गया है।
देश में पहले युवा सेना में जाते थे तो सेना उनकी रक्षा करने की गारंटी देती थी। यदि कोई जवान शहीद होता था तो उसे शहीद का दर्जा मिलता था।अब मोदी सरकार सेना में अग्निवीर ले आई है, इससे सैनिकों में भेदभाव पैदा हो गया है।
कोरोना के समय देश के 1.5 लाख युवा सेना में चयनित हुए थे, लेकिन… pic.twitter.com/0ZEHgm9IYi
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 5, 2024
उन्होंने कहा कि कोरोना के समय देश के 1.5 लाख युवा सेना में चयनित हुए थे, लेकिन 3 साल भटकने के बाद भी उन्हें जॉइनिंग नहीं दी गई। अब उनके सारे रास्ते बंद हो गए हैं। आखिर इन 1.5 लाख युवाओं की क्या गलती थी?
VIDEO | Visuals of Congress MP Rahul Gandhi's (@RahulGandhi) Bharat Jodo Nyay Yatra from Madhya Pradesh's Shajapur. pic.twitter.com/qUBcj2ogyg
— Press Trust of India (@PTI_News) March 5, 2024
शाजापुर जिले के यात्रा प्रभारी और पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह पांसे ने बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने सुबह 10 बजे शाजापुर जिले में प्रवेश किया। शहर में कई जगहों पर बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किये हैं।
#WATCH राजगढ़, मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा सारंगपुर से शुरू की। pic.twitter.com/N5Oul5KIVZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2024
शाजापुर से उज्जैन जाएगी यात्रा
एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया राहुल की न्याय यात्रा शाजापुर से उज्जैन जाएगी। शाजापुर जिले में उनकी यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पांच मार्च को राहुल गांधी की न्याय यात्रा शाजापुर जिले में प्रवेश करेगी, इसे लेकर जिला कांग्रेस द्वारा तैयारी की गई है।
आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया
राहुल की सुरक्षा में जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा एसपीजी भी सुरक्षा में रहेगी। बता दें कि शाजापुर जिले में न्याय यात्रा लगभग 50 से 60 किलोमीटर का सफर तय करेगी। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ राहुल गांधी यह यात्रा निकाल रहे है, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन शामिल रहेंगे।