VIDEO : पटना में महागठबंधन की जन विश्वास रैली, तेजस्वी यादव ने नीतीश पर साधा निशाना

पटना। लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की पहली बड़ी रैली रविवार को पटना में हो रही है। तेजस्वी यादव की जन विश्वास रैली पटना के गांधी मैदान पहुंची है, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव हिस्सा ले रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। कहा- कुछ लोग लालच में घुटने टेक देते हैं। हमने नौकरियां दी हैं। हमने विकास किया है। आरजेडी का मतलब- राइट है, जॉब है और डेवलपमेंट है। यह बात मोदी जी को समझना होगी। केवल जुमलेबाजी से कुछ नहीं होगा।
UP और बिहार मिलकर 120 भाजपा हराओ और देश बचाओ!
महागठबंधन की रैली में पटना पहुँचे अखिलेश यादव ने ये बातें कही!#AkhileshYadav #patna #mahagthbandhan pic.twitter.com/w52N0n47NM— Md Afzal Alam (@afzalalamjmi) March 3, 2024
लालू प्रसाद को सामाजिक न्याय का पहरुआ बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा वाले मोदी की गारंटी का दावा करते हैं तो क्या मोदीजी को चाचा की गारंटी मिल गई है। उनका संकेत नीतीश कुमार की ओर था।
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi reaches Bihar's Patna to attend 'Jan Vishwas Rally' pic.twitter.com/fGEbgBQ0GW
— ANI (@ANI) March 3, 2024
इस रैली में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ों न्याय यात्रा को बीच में छोड़कर मध्य प्रदेश से पटना पहुंचे हैं। इस जनसभा के जरिए विपक्ष यह संदेश देने की कोशिश करेगा कि मोदी सरकार के खिलाफ सभी एकजुट हैं।