CG : छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद में घर में घुसा तेंदुआ, गांव में मचा हड़कंप, रेस्‍क्‍यू में जुटा वन विभाग

गरियाबंद :  छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के गांव में तेंदुआ एक घर में घुस गया। घर में तेंदुए को देख स्‍वजनों के होश उड़ गए। मौका पाते ही परिवार के सदस्‍यों ने तेंदुए को घर में बंद कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्‍यों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है। वहीं घर में तेंदुए के घुसने की खबर से गांव में दहशत का माहौल है।

यह मामला गरियाबंद ब्‍लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सड़क परसुली की है। यहां एक घर शनिवार को तेंदुआ घुस गया। परिवार के सदस्‍यों ने हिम्‍मत दिखाते हुए तेंदुए को घर के अंदर बंद कर दिया। घर में तेंदुए के घुसने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। थोड़ी देर में उस घर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव के लोगों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

जंगल से पास होने के चलते तेंदुआ घर में घुसा आया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी तेंदुआ गांव में देखा गया था। लोगों ने बताया कि तेंदुए ने एक युवक पर हमला भी किया था। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और तेंदुए को पकड़ने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds