वास्तु के इन नियमों पर ध्यान देने से मां लक्ष्मी होंगी खुश, धन की नहीं होगी कमी

वास्तु शास्त्र के शास्त्र के नियमों को नजरअंदाज करना लोगों पर भारी पड़ जाता है। उनकी सुख-समृद्धि पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में इन नियमों को जाकर उनका पालन करना चाहिए। इनको मानकर धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

न लगाएं ऐसे पौधे

कई लोगों को घर में पेड़-पौधे लगाना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में हमें यह ध्यान देना चाहिए कि कैक्टस या कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। यह अशुभ माने जाते हैं। इन पौधों को लगाने से व्यक्ति को धन की हानि होना शुरू हो जाती है।

बनी रहेगी लक्ष्मी मां की कृपा

सनातन में माना गया है कि धन की देवी माता लक्ष्मी होती हैं। वह हमेशा साफ-सुथरी जगह पर ही आना पसंद करती हैं। ऐसे में घर को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए।

ऐसे घर में वास नहीं करती मां लक्ष्मी

घर में टूटी-फूटी चीजों को नहीं रखना चाहिए। नल को बहता हुआ नहीं छोड़ना चाहिए। यह धन की देवी मां लक्ष्मी को कभी भी पसंद नहीं आता है। इन आदतों में सुधार की आवश्यकता है। घर में सीलन है तो इसको ठीक करने की जरूरत है। यह भी नकारात्मकता कारण बनती है। रसोई में रात में गंदे बर्तन भी नहीं छोड़ने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds