Jyotish Shastra: खाते में वेतन आते ही सबसे पहले करें ये खास काम, खूब मिलेगा पैसा

पूरे माह काफी मेहनत करने के बाद महीने का आखिरी में नौकरीपेशा लोगों को सैलरी का इंतजार रहता है। कारोबारी लोग भी महीने के आखिरी में अपना मुनाफा देखते हैं। आज के समय की लाइफस्टाइल ने घर खर्च को काफी हद तक बिगाड़ दिया है। सैलरी आने से पहले ही घर के खर्च तैयार हो जाते हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपायों के बारे में बताया गया है, जिससे व्यक्ति के जीवन में धन का आगमन होता है। महीने के आखिर में यदि कुछ उपाय कर लिए जाएं तो आपको खूब तरक्की मिलती है और धन में वृद्धि होती है।

करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में दान-पुण्य का विशेष महत्व रहता है। कहा जाता है कि व्यक्ति जितना अपने हाथ से दान करता है, उतने ही उसके कर्म सुधरते हैं। सैलरी आते ही सामर्थ्य अनुसार कुछ पैसा अवश्य दान करें।

धार्मिक मान्यता के अनुसार दान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है और आशीर्वाद मिलता है। शास्त्रों में दान को पुण्य कर्म माना गया है। अगर आप सैलरी आने पर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र आदि दान करते हैं, तो इससे उच्चतम फल की प्राप्ति होती है।

पुराणों में दान के महत्व को काफी विशेष माना गया है। पुराणों में कई ऐसे उदाहरण दिए गए हैं, जिन्होंने जान में अपना सब कुछ दान कर दिया था। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हरिशचंद्र हैं, जिन्होंने अपना पूरा राज्य ही दान कर दिया था। इतना ही नहीं, दक्षिणा देने के लिए चांडाल के यहां नौकरी भी की थी। व्यक्ति को भी अपने सामर्थ्य अनुसार समय-समय पर दान करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds