लॉगिन

महाराष्ट्र: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, स्पीकर से मिलने के बाद अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा

POLITICS February 12, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
महाराष्ट्र: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, स्पीकर से मिलने के बाद अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, स्पीकर से मिलने के बाद अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा

मुंबई । महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अशोक चव्हाण को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण जल्द ही पाला बदल सकते हैं। कांग्रेस नेता चव्हाण ने आज विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की है। हालांकि मुलाकात का कारण राहुल नार्वेकर को जन्मदिन की बधाई देना बताया जा रहा है। वहीं, चव्हाण के विधानसभा से इस्तीफ़ा देने की भी खबर सामने आ रही है।

बीजेपी में हो सकते हैं शामिल- सूत्र
वहीं, बीजेपी के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक चव्हाण जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। जानकारी दे दें कि इससे पहले भी अशोक चव्हाण की BJP में जाने की चर्चा उठी थी। इसी बीच विधानसभा से इस्तीफ़ा देकर बीजेपी में जाने की अटकलें तेज़ हो गई हैं। हालांकि अभी भी दोनों तरफ़ से कोई भी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया गया है। इन सब के बीच में आज अशोक चव्हाण आज विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिले हैं।

देवेंद्र फडणवीस भी एकाएक पहुंचे
इन सब के बीच में आज दोपहर कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल होना था और ये कार्यक्रम मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार की अध्यक्षता में होने वाला था, लेकिन यहां महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी एकाएक पहुंच गए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक चव्हाण जल्द ही पाला पलट सकते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds