लॉगिन

राज्य सेवा परीक्षा में अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, जानें आयोग के इस फैसले के पीछे की वजह

Chhattisgarh September 3, 2026 रिपोर्टर: shailesh
राज्य सेवा परीक्षा में अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, जानें आयोग के इस फैसले के पीछे की वजह

राज्य सेवा परीक्षा में अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, जानें आयोग के इस फैसले के पीछे की वजह

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा परीक्षा के साक्षात्कार 21 सितंबर से आयोजित किए जाएंगे. साक्षात्कार में खास बात यह है कि इसमें फेसलेस इंटरव्यू लिया जाएगा. ऐसा फेसलेस इंटरव्यू आयोग की ओर से दूसरी बार लिया जा रहा है. आयोग की ओर से पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पिछले साल भी इस प्रकार के प्रयोग किए गए थे.

कैसे होता है फेसलेस इंटरव्यू?

पीएससी एक्सपर्ट अंकित अग्रवाल ने बताया कि फेसलेस इंटरव्यू में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान अपनी व्यक्तिगत जानकारी नहीं देनी होगी. साथ ही अभ्यर्थी से जुड़ी कोई भी जानकारी बोर्ड मेंबर्स को नहीं देनी है. इससे बोर्ड अभ्यर्थियों के प्रति न्यूट्रल रहता है. पक्षपात दूर रखने के लिए और पारदर्शिता के लिए इसे लाया गया है. पिछले साल पहली बार उपयोग किया गया था.

608 अभ्यर्थियों का होगा इंटरव्यू

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम में वर्गवार-उपवर्गवार न्यूनतम अर्हकारी अंक अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों के उपलब्धता के आधार पर 608 अभ्यर्थियों को प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है. लिस्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है.

वहीं अगर अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहता है तो उसे साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जी हां, इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तिथि और पाली के अनुसार समय पर आयोग कार्यालय पहुंचने की अपील की गई है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित डेट, समय और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पहले से जांच लें. साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशव से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की ओर से जारी सूचना में उपलब्ध कराई गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds