सीएम साय ने किया बड़ा दावा, कहा- फरवरी के अंत तक हो सकती है लोकसभा चुनाव की घोषणा

पत्थलगांव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कांसाबेल मे आयोजित रायगढ़ लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक मे कहा कि इस बार यहां जीत का अंतर तीन लाख से पार करना है। क्योंकि दो लाख की बढ़त वे दस साल पहले दे चुके हैं। आज उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए रिचार्ज करते हुए कहा कि फरवरी के अंत तक लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। समीक्षा बैठक में इस लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत रायगढ़, जशपुर और सारंगगढ़ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि, इस लोकसभा में मात्र 41 हजार से बढ़त है। इसे लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी चुनौती मान कर कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें गंभीरता पूर्वक चुनाव के कार्य में जुट जाना था इस बैठक में रायगढ़ जिले की धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष तरूणा साहू सहित दो सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी को भाजपा का गमछा पहना कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds