नींबू से करें ये आसान टोटके, करियर में मिलेगा लाभ, दूर होगी हर बाधा

नींबू का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। लेकिन हम आज आपको इसके कुछ ऐसे टोटके बताने जा रहे हैं, जिससे आपको अपने जीवन में भी लाभ देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में नींबू के कई उपाय बताए गए हैं, जो व्यक्ति को तमाम समस्याओं से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं नींबू के ऐसे ही कुछ ज्योतिष उपाय।

करियर में सफलता के लिए

यदि कई कोशिशों के बाद भी आपको अपने करियर में सफलता नहीं कर पा रही हैं, तो इसके लिए आप नींबू का यह टोटका आजमा सकते हैं। इसके लिए एक नींबू लेकर उसमें चार लौंग लगाएं और हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा औक सुंदरकांड का पाठ करें। इसके बाद अपने करियर में सफलता की कामना करें और वापस आकर इस नींबू को किसी नदी या जल स्रोत में प्रवाहित कर दें।

बुरी नजर से बचाव के उपाय

यदि आपके कि घर में किसी व्यक्ति या बच्चे को बुरी नजर गई लग गई है, तो इसके लिए नींबू का यह टोटका काम आ सकता है। इसके लिए जिस व्यक्ति को बुरी नजर लगी है, उसके ऊपर से सात बार नींबू को वार लें। इसके बाद इस नींबू के चार टुकड़े करके किसी चौराहे पर फेंक आएं। ऐसा करने से आपको बुरी नजर से निजात मिल सकती है।

बिजनेस में होगी वृद्धि

बिजनेस में लाभ देखने के लिए आप एक नींबू लें और उसे अपने कार्य स्थल के चारों दीवारों से स्पर्श कर लें। इसके बाद इसके चार हिस्से करें चौराहे की चार दिशा में एक-एक टुकड़ा फेंक दें। ऐसा करने से आपको अपने बिजनेस में लाभ देखने को मिल सकता है। वहीं, भाग्य में वृद्धि के लिए एक नींबू लेकर उसे सात पर सिर पर से वाल लें। इसके बाद इस नींबू को दो हिस्से काटकर किसी सुनसान जगह पर फेंक आएं।

नींबू मिर्च टांगने के फादये

आपने कई घरों पर नींबू मिर्च टंगा हुआ देखा होगा। ऐसा करने से नकारात्मकता आपके घर में प्रवेश नहीं करती और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। नींबू-मिर्ची टांगने के लिए शनिवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds