ताइवान के आसपास मंडराये 7 चीनी सैन्य विमान और 4 नौसैनिक जहाज, बढ़ सकता है तनाव

ताइपे। चीन लगातार ताइवान पर अपनी कड़ी नजर बनाए हुए है। इस तनातनी के बीच ताइवान के आसपास 7 चीनी सैन्य विमानों और 4 नौसैनिक जहाजों को देखा गया। यह विमान और जहाज मंगलवार सुबह 6 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे के बीच देखे गए।

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की गतिविधि पर नजर रखने के लिए ताइवान ने वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली तैनात कर दी है। इसके बाद किसी भी पीएलए विमान ने ताइवान जलडमरूमध्य मध्य रेखा को पार नहीं किया।

जनवरी महीने में दिखे इतने चीनी विमान

बता दें कि जनवरी महीने में अब तक ताइवान के आसपास  298 चीनी सैन्य विमानों और 136 नौसैनिक जहाजों को ट्रेक किया गया है। वहीं, सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास परिचालन करने वाले सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में वृद्धि करके ग्रे जोन रणनीति का उपयोग तेज कर दिया है।

बुधवार को चीनी आक्रमण के खिलाफ बचाव के लिए ताइवान के मरीन कॉर्प्स ने काऊशुंग में ज़ुओयिंग नेवल बेस पर एक समुद्री अभ्यास किया। फोकस ताइवान की रिपोर्ट के अनुसार, इस अभ्यास में एक बारूदी सुरंग बिछाने वाला जहाज और एक घरेलू स्तर पर निर्मित हमला नाव शामिल थी।

मंगलवार को दिखा चीनी गुब्बारा

इस बीच, मंगलवार को सुबह 10:30 बजे एक चीनी गुब्बारा कीलुंग से 119 किमी उत्तर-पश्चिम में मध्य रेखा को पार करते हुए पाया गया। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गुब्बारा पूर्व की ओर उड़ा और दोपहर 12:15 बजे गायब हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds