Budget 2024: देश में एक करोड़ ‘लखपति दीदी’, बजट में महिलाओं के लिए किए गए कई बड़े एलान

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। सरकार ने लखपति दीदी का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया है।

लखपति दीदी योजना को दिया जाएगा बढ़ावा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार ने दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ का निर्णय लिया है। करीब 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है और लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है।

आशा बहनों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा गढ़ेंगे और आशा बहनों को आयुष्मान योजना का भी लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी।

संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा।

10 वर्षों में गहरा सकारात्मक परिवर्तन दिखा- निर्मला

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा है, भारत के लोग आशा के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब 2014 में सत्ता संभाली थी, तब देश को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने उन चुनौतियों पर सही तरीके से काबू पाया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतरिम बजट था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds