लॉगिन

उत्तर की ठंडी हवाओं से छत्‍तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, रायपुर में छाया कोहरा, अगले तीन दिनों में और गिरेगा पारा

Chhattisgarh January 25, 2024 रिपोर्टर: shailesh
उत्तर की ठंडी हवाओं से छत्‍तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, रायपुर में छाया कोहरा, अगले तीन दिनों में और गिरेगा पारा

उत्तर की ठंडी हवाओं से छत्‍तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, रायपुर में छाया कोहरा, अगले तीन दिनों में और गिरेगा पारा

रायपुर : उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में इन दिनों ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब उत्तर से आने वाली ठंडी व शुष्क हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा और इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके साथ ही अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

गुरुवार सुबह से ही रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में ठिठुरन बनी हुई है। वहीं रायपुर में सुबह से कोहरा छाया हुआ है।बादल छाने के साथ ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश भर में शीतलहर का आभास होने लगा है। हालांकि अधिकतम तापमान में जहां गिरावट आई है, वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है।

ठंडी हवाओं के चलते दोपहर में भी इन दिनों गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि हवा की दिशा में बदलाव की संभावना है। इसके चलते उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव ज्यादा रहेगा और न्यूनतम तापमान भी गिरेगा। हालांकि बस्तर संभाग में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा

प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। एआरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और अंबिकापुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds