शाहरुख के खिलाफ एक शब्द नहीं सुन पाए आयुष्मान खुराना, ‘पठान’ के लिए ये बोल गए ‘एक्शन हीरो’

मुंबई : शाहरुख खान की पठान सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। 9 दिन में 700 करोड़ का बिजनेस वर्ल्डवाइड करके पठान ने धूम मचा दी है। जल्द ही पठान दंगल का रिकॉर्डतोड़ कर इतिहास रच सकती है। इसी बीच आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की फिल्म एन एक्शन हीरो 27 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतरी। कुछ फैंस घर पर बैठकर एक्शन हीरो का लुत्फ उठा रहे हैं। इस बीच यूजर ने आयुष्मान खुराना से पठान को लेकर जो कहा वो अब हर तरफ छाया हुआ है।

देखी और शाहरुख खान की पठान को खारिज करते हुए आयुष्मान खुराना की तारीफ की। आयुष्मान ने इस पर ध्यान दिया और शाहरुख के फैन के रूप में ट्वीट करके फनी जवाब दिया। फिलहाल आयुष्मान खुराना का ये रिएक्शन हैडलाइन्स में छा गया है।

फैन ने एन एक्शन हीरो की तारीफ की

एक यूजर ने ट्वीट किया कि उन्होंने आयुष्मान खुराना की एन एक्शन हीरो देखी। उन्हें ये फिल्म काफी पसंद आई। पर ऐसा लगा कि मेरा फवरेट स्टार अरनब की मिमक्री कर रहा है। मुझे पठान से बेहतर एक्शन हीरो लगी। उसकी कहानी से बेहतर आयुष्मान की फिल्म लगी।

आयुष्मान नहीं सुन सकते शाहरुख खान के खिलाफ एक शब्द

फैन की इस बात पर आयुष्मान खुराना ने रिएक्ट किया। उन्होंने ट्विटर पर फैन का दिल भी रखा और खुद शाहरुख खान का फैन होने के नाते फैन को चुप भी करवा दिया। जी हां, आयुष्मान ने कहा कि शुक्रिया आपको एक्शन हीरो अच्छी लगी। पर क्या आप ये पहली लाइन हटा सकती हैं। क्योंकि मैं शाहरुख खान का फैन हूं। इस ट्वीट में आयुष्मान ने साफ किया कि वह अपने फेवरेट स्टार शाहरुख खान के खिलाफ कुछ नहीं सुन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds