100 फीट ऊंचे मोबाईल टावर में चढ़ी महिला, जिला अस्पताल में भर्ती

जांजगीर चांपा। ग्राम दारंग में लगे मोबाईल टावर के 100 फिट की ऊंचाई में शुक्रवार की देर शाम को एक मंद बुद्धि महिला चढ़ गई थी। सूचना मिलने पर चांपा पुलिस और प्रशासन की टीम मौक़े पर पहुंची थी। महिला को रात्रि में भूख लगने पर खुद से नीचे उतरी और खाना की मांग करने लगी। महिला की पहचान परमेश्वरी बाई सरगुजा जिले की बरपानी गांव की रहने वाली के रूप में की गई। महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार 19 फरवरी को एक महिला दारंग गांव पहुंची और शाम छह बजे के आस पास गांव में लगे मोबाईल टावर में चढ़ गई। कुछ समय तक टावर में बने केबिन के छत में बैठी रही। जिसके बाद वह देखते देखते 100 फिट की ऊंचाई में चढ़ गई और बैठी रही। ग्रामीणों ने चांपा पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम महिला को समझाने में लगी रही मगर महिला नीचे नहीं उतर रही थी।

महिला के बचाव के लिए टावर के नीचे जली और गद्दे लगाए गए थे। प्रशासन की टीम लगातार महिला से बात कर नीचे उतारने का प्रयास करने लगी। मगर महिला टावर के ऊपर ही बैठी रही। 11 बजे रात्रि में जब महिला को प्यास लगी तो पानी मांगी और टावर में चढ़ी हुई थी। महिला के बचाव के लिए बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले रात्रि 12 बजे के करीब महिला खुद से नीचे उतर गई और खाना खाने की मांग की। महिला को खाना खिलाया गया और मौक़े पर मौजूद डॉक्टर की टीम ने चेक किया जिसमे महिला का स्वस्थ ठीक था। लेकिन बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds