लॉगिन

जर्मनी से पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत, अब ओलंपिक में जगह के लिए जापान से होगा सामना

Sports January 19, 2024 रिपोर्टर: shailesh
जर्मनी से पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत, अब ओलंपिक में जगह के लिए जापान से होगा सामना

जर्मनी से पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत, अब ओलंपिक में जगह के लिए जापान से होगा सामना

रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं और मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया,  जहां भारत जर्मनी से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।

इस जीत के साथ जर्मनी ने इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। हालांकि, भारत के लिए राहत की बात यह है कि अगर टीम शुक्रवार को तीसरे-चौथे स्थान के मैच में जापान को हरा देती है तो उसके पास ओलंपिक में अपना स्थान पक्का करने का मौका होगा।

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेंगी शीर्ष तीन टीमें

इस टूर्नामेंट से शीर्ष तीन टीमें पेरिस खेलों के लिए क्वालिफाई करेंगी। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी शुक्रवार को फाइनल में अमेरिका से भिड़ेगी। शूटआउट में सविता ने दो बेहतरीन बचाव किए, लेकिन नवनीत कौर, नेहा गोयल, संगीता कुमारी और सोनिका सडन डेथ में गोल करने से चूक गईं और जर्मनी को पेरिस खेलों का टिकट दिला दिया।

मैच में पहला गोल जर्मनी ने दागा। उसने 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल अर्जित किया। हालांकि, यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं चली, क्योंकि 27वें मिनट में भारत ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। जर्मनी ने चौथे क्वार्टर में 57वें मिनट में गोल दाग एक बार फिर से बढ़त हासिल की। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया के हाथ से यह मैच आसानी से निकल जाएगा, लेकिन 59वें मिनट में भारत की ओर से गोल आया और स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। हालांकि, फिर पेनल्टी शूटआउट में टीम इंडिया हार गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds