गले में चांदी का चंद्रमा पेंडेंट पहनने के कई फायदें, हर समस्या का होगा समाधान

ज्योतिष शास्त्र में कई कारकों का उल्लेख है, जो जीवन को प्रभावित करते हैं। इन्हीं तत्वों में से एक चांदी है। चांदी को शांति का कारक माना जाता है। चांदी का पेंडेंट पहनना सेहत के लिए अच्छा होता है। आइए जानते हैं गले में चांदी का चांद पेंडेंट पहनने से क्या फायदा होते हैं।

चंद्रमा का लॉकेट किस चीज का प्रतीक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा भावनाओं, अंतर्ज्ञान और अवचेतन मन का प्रतीक है। इसका मनुष्य की आत्मा से संबंध है। चंद्रमा की विभिन्न कलाएं हमारे शरीर में कई चक्रों का प्रतीक है। जब आप चांदी का चंद्रमा लॉकेट पहनते हैं, तो शरीर के सात चक्रों को कंट्रोल करता है।

चंद्रमा का राशियों पर प्रभाव

प्रत्येक राशि ग्रहों से प्रभावित होती है। इन राशियों के ग्रहों में चंद्रमा की अहम भूमिका है। चंद्र ग्रह व्यक्ति की भावनात्मक बनावट और प्रवृत्तियों को कंट्रोल करता है। चांदी का मून लॉकेट पहनने से व्यक्ति के सकारात्मक गुणों में वृद्धि होती है। इससे शरीर से साथ मन भी शांत हो जाता है।

शरीर और मन को स्वस्थ रखता है

चांदी के लॉकेट को पहनने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। यह पेंडेंट मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। गले में चांदी पहनने से भावनात्मक संतुलन और अंतर्ज्ञान बढ़ता है। यह आंतरिक शांति के लिए सहायक है। अगर आप इस लॉकेट को किसी शुभ मुहूर्त पर पहनते हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का पेंडेंट पहनने की सलाह पूर्णिमा के दिन दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds