फेंगशुई के 5 उपाय जो आपको बनाएंगे मालामाल, बंद किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे

फेंगशुई में व्यक्ति के जीवन की समस्याओं का समाधान बताता है। फेंगशुई दो शब्दों से मिलकर बना है। जिसमें फेंग का अर्थ हवा और शुई का मतलब पानी होता है। फेंगशुई में पांच तत्वों अग्नि, पृथ्वी, धातु, जल और लकड़ी का विशेष महत्व है। फेंगशुई सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर आधारित है। फेंगशुई में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं, जो आर्थिक परेशानियों का रामबाण इलाज है। तो आइए जानें क्या हैं उपाय।

– फेंगशुई के अनुसार, घर में टूटा-फूटा सामान न रखें। टूटी हुई चीजें धन हानि का प्रतीक है। इसके अलावा घर में पाइपलाइन में लीकेज या पाइप टूटा हुआ है, तो उसे ठीक कराएं। पानी का बहना आर्थिक हानि का संकेत है।

– फेंगशुई में कुछ चीजों का जिक्र है। जो आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। इन चीजों में लाफिंग बुद्धा, चीनी सिक्के, मनी शिप और फिश एक्वेरियम शामिल है।

– फेंगशुई में रंगों को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। गोल्डन, बैंगनी और हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है। इन रंगों के पर्दे अपने घर में लगाएं। इससे आय के नए स्त्रोत बनते हैं।

– फेंगशुई में शीशे की स्थिति का विशेष महत्व है। दर्पण सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देता है। अगर घर का शीशा टूट गया है तो उसे तुरंत बदल लें।

– फेंगशुई में सूर्य की रोशनी का विशेष महत्व है। इसलिए घर में जितना हो सके प्राकृतिक रोशनी आने दें। दिन के समय खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें। इससे घर में धन-समृद्धि और सकारात्मक माहौल बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds