लॉगिन

ओलंपिक पदक पर मीराबाई और किशोर जेना की नजर, तैयारियों के लिए यहां जाएंगे दोनों

Sports January 12, 2024 रिपोर्टर: shailesh
ओलंपिक पदक पर मीराबाई और किशोर जेना की नजर, तैयारियों के लिए यहां जाएंगे दोनों

ओलंपिक पदक पर मीराबाई और किशोर जेना की नजर, तैयारियों के लिए यहां जाएंगे दोनों

नई दिल्ली  : हांगझोऊ एशियाई खेलों के दौरान चोटिल हुईं टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए एक बार फिर अमेरिका जा रही हैं। टोक्यो ओलंपिक से पहले भी मीरा सेंट लुई (अमेरिका) गई थीं। यहां वह डॉ. एरोन हार्शिग और कोच विजय शर्मा के संरक्षण में अपनी तैयारियों को अंजाम देंगी।

यही नहीं मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर किशोर जेना को पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) भेजने का फैसला लिया है। जेना 78 दिन तक यहां तैयारियां करेंगे।

वहीं पहलवान दीपक पूनिया भी ओलंपिक के लिए 31 दिन तैयारियां मिशिगन (अमेरिका) में करेंगे। कोच विजय शर्मा के मुताबिक मीरा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शरीर की शक्ति बढ़ाने के लिए उन्हें डॉ. हार्शिग के पास ले जाया जा रहा है। टोक्यो से पहले सेंट लुई में की गई तैयारियों का काफी फायदा मिला था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds