माघ महीने में पड़ रहे हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

सनातन धर्म में माघ मास का विशेष महत्व होता है। इस माह में गंगा स्नान की भी परंपरा है। इस महीने में वसंत पंचमी भी मनाई जाने वाली है। सनातन धर्म ग्रंथों में वर्णित है कि भीष्म पितामह ने इसी माघ माह में अपनी देह का त्याग किया था। इस दिन भीष्म अष्टमी मनाई जाती है। इसके अलावा माघ माह में षटतिला एकादशी, गुप्त नवरात्रि और मासी मागम समेत कई व्रत-त्योहार मनाए जाने वाले हैं। इस वर्ष पौष पूर्णिमा 24 जनवरी को है। इसके अगले दिन से माघ मास प्रारम्भ हो रहा है। आइए, जानें माघ मास में पड़ने वाले व्रत-त्योहार कौन-से हैं।

माघ महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार

लंबोदर संकष्टी चतुर्थी 29 जनवरी को है।

  मासिक कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी 2 फरवरी को है।

  षटतिला एकादशी 6 फरवरी को है।

  प्रदोष व्रत 7 फरवरी को है।

  8 फरवरी को मेरु त्रयोदशी पड़ रही है।

  मासिक शिवरात्रि 8 फरवरी को है।

  9 फरवरी को मौनी अमावस्या और दर्श अमावस्या पड़ रही है। इसे माघ अमावस्या भी कहा जाता है।

  माघ गुप्त नवरात्र 10 फरवरी से शुरू होंगे।

  13 फरवरी को विनायक चतुर्थी है। कुंभ संक्रांति भी है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

  14 फरवरी को वसंत पंचमी है और स्कंद षष्ठी भी है।

  16 फरवरी को रथ सप्तमी है। इस दिन भीष्म अष्टमी भी पड़ रही है।

  16 फरवरी को ही नर्मदा जयंती है। इस दिन मासिक कार्तिगाई भी मनाई जाएगी।

  मासिक दुर्गाष्टमी 17 फरवरी को है।

  रोहिणी व्रत 18 फरवरी को है।

  छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 19 फरवरी को मनाई जाएगी।

  20 फरवरी को जया एकादशी पड़ रही है। इस दिन भीष्म द्वादशी भी मनाई जाएगी।

  प्रदोष व्रत 21 फरवरी को है।

  गुरु रविदास जयंती 24 फरवरी को है।

  24 फरवरी को मासी मागम, ललिता जयंती, माघ पूर्णिमा व्रत, माघ पूर्णिमा है।

  फाल्गुन माह की शुरुआत 25 फरवरी से हो रही है।

  द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 28 फरवरी को है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds