बजरंग पूनिया के बाद रेसलर विनेश फोगाट ने अब कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न

नईदिल्ली। भारतीय महिला रेसलर खिलाड़ी विनेश फोगाट ने अब अपना खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटा दिया है। विनेश ने इन पुरस्कारों का लौटाने का ऐलान पहले ही कर दिया था। वह इसे प्रधानमंत्री कार्यालय में लौटाने जा रही थी, लेकिन पुलिस के रोके जाने के बाद उन्होंने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड को कर्तव्य पथ पर ही छोड़ दिया, जिसके बाद उसे पुलिस ने उठा लिया। विनेश के साथ इस दौरान रेसलर बजरंग पूनिया भी साथ थे जिन्होंने पूरी घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

बजरंग ने ट्वीट कर लिखी ये बात
रेसलर बजरंग पूनिया ने विनेश फोगाट द्वारा अवॉर्ड लौटाए जाने से का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये दिन किसी भी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला रेसलर्स इस समय सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। रेसलर्स द्वारा अवॉर्ड लौटाए जाने की वजह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया हाल में हुए चुनाव में पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह का जीत हासिल करना है। इसी के बाद से बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कई रेसलर्स लगातार इसको लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। खेल मंत्रालय ने भी कुश्ती संघ की नई कार्यकारणी को तीन दिन के बाद ही निलंबित कर दिया था।

साक्षी ने किया संन्यास का ऐलान तो बजरंग भी लौटा चुके हैं अपने अवॉर्ड
संजय सिंह के कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष बनने के बाद रेसलर साक्षी मलिक ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। वहीं इसके अलावा बजरंग पूनिया ने भी अपना पद्म श्री लौटा दिया था। बता दें कि कुश्ती में शानदार प्रदर्शन के लिए विनेश फोगाट को साल 2016 में अर्जुन अवॉर्ड जबकि साल 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला था। विनेश साल वर्ष 2014, 2018 और 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds