लॉगिन

दोहा में होने वाले टूर्नामेंट की तैयारी शुरू, कोच ने बताया क्या होगा चयन का पैमाना

Sports December 30, 2023 रिपोर्टर: shailesh
दोहा में होने वाले टूर्नामेंट की तैयारी शुरू, कोच ने बताया क्या होगा चयन का पैमाना

दोहा में होने वाले टूर्नामेंट की तैयारी शुरू, कोच ने बताया क्या होगा चयन का पैमाना

नई दिल्ली : अगले महीने दोहा में एएफसी एशियाई कप फुटबाल में ऑस्ट्रेलिया और उज्बेकिस्तान जैसी कठिन टीमों का सामना करने जा रही भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि अंतिम टीम का चयन करते हुए खिलाड़ियों की दृढता मानदंड होगी। भारत को 13 जनवरी से होने वाले एशियाई कप में ऑस्ट्रेलिया, उज्बेकिस्तान और सीरिया के साथ एक ग्रुप में रखा गया है और फीफा रैंकिंग में ये सभी टीमें भारत से ऊपर है।

स्टिमक ने कहा, ‘संभावित सूची में शामिल सभी खिलाड़ी समान हैं। हमें अंतिम 26 की टीम में अनुभव, शारीरिक दम खम और मानसिक दृढता चाहिए। यह काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर दृढता नहीं है तो कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता।’ अंतिम 26 की घोषणा शनिवार को टीम की रवानगी से पहले होगी। भारत को 13 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया से, 18 जनवरी को उज्बेकिस्तान, 23 जनवरी को सीरिया से खेलना है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds