लॉगिन

सिमरनजीत, जैस्मिन और स्वीटी फाइनल में, पूजा भी पदक से एक कदम दूर

Sports December 27, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सिमरनजीत, जैस्मिन और स्वीटी फाइनल में, पूजा भी पदक से एक कदम दूर

सिमरनजीत, जैस्मिन और स्वीटी फाइनल में, पूजा भी पदक से एक कदम दूर

नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक में खेलने वालीं पंजाब की सिमरनजीत कौर ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी के 60 किलो भारवर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने हरियाणा की मनीषा मौन को कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में 4-3 से हराया। दोनों मुक्केबाज विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी हैं। अब उनकी टक्कर राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता 22 साल की सेना की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया से होगी जिन्होंने हिमाचल प्रदेश की मेनका देवी को 5-0 से हराया।

असम की अनुक्षिता बोरो और सेना की अरुंधति चौधरी के 66 किलो भारवर्ग का फाइनल होगा। अनुक्षिता ने हिमाचल की दीपिका को और अरुंधति ने नगालैंड की संजू को एकसमान 5-0 से हराया। इसके अलावा 48 भारवर्ग में मीनाक्षी ने मंजू रानी को पराजित किया। इसके अलावा रेलवे की सोनिया लाठेर पंजाब की मनदीप कौर को 4-1 से हराकर 57 भारवर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके अलावा स्वीटी बूरा (81 भारवर्ग) और पूजा रानी (75) भी फाइनल में पहुंच गईं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds