लॉगिन

Arjun Puraskar 2023 : मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, बैडमिंडन खिलाड़ी सात्विक और चिराग को खेल रत्न…

Sports December 20, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
Arjun Puraskar 2023 : मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, बैडमिंडन खिलाड़ी सात्विक और चिराग को खेल रत्न…

Arjun Puraskar 2023 : मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, बैडमिंडन खिलाड़ी सात्विक और चिराग को खेल रत्न…

नईदिल्ली। Arjun Puraskar 2023: साल 2023 के लिए भारतीय खेल पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. बैडमिंटन के दो खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले भारत के सबसे बड़े पुरस्कार ‘खेल रत्न’ के लिए चुना गया है. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को यह बड़ा अवॉर्ड मिलने जा रहा है. वहीं, मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड’ से नवाजा गया है. शमी उन 26 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं, जिन्हें इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है. इस लिस्ट में पैरा तीरंदाज शीतल देवी का नाम भी शामिल है.

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इस साल बैडमिंटन के क्षेत्र में भारत का परचम पूरी दुनिया में लहराया. हांगझू में खेले गए एशियन गेम्स में इस जोड़ी ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. उधर, मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. वह इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे थे.

खेल रत्न अवॉर्ड: चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन)

अर्जुन अवॉर्ड: ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सर), आर वैशाली (शतरंज), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानु (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बॉल्स), ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (रेसलिंग), अंतिम (रेसलिंग), रोशीबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा आर्चरी), अजय कुमार (ब्लाइंड क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

 

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds