लॉगिन

Daryl Mitchell को CSK ने बना दिया मालामाल, कीवी खिलाड़ी ने आईपीएल में रच दिया इतिहास, बेस प्राइस से मिली 14 गुना ज्‍यादा कीमत

Sports December 19, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Daryl Mitchell को CSK ने बना दिया मालामाल, कीवी खिलाड़ी ने आईपीएल में रच दिया इतिहास, बेस प्राइस से मिली 14 गुना ज्‍यादा कीमत

Daryl Mitchell को CSK ने बना दिया मालामाल, कीवी खिलाड़ी ने आईपीएल में रच दिया इतिहास, बेस प्राइस से मिली 14 गुना ज्‍यादा कीमत

नई दिल्ली : आईपीएल 2024 सीजन में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। आईपीएल 2024 ऑक्शन में डेरिल मिचेल को सीएसके ने 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

Daryl Mitchell को CSK ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा

दरअसल, डेरिल मिचेल का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था। ऐसे में उन्हें सीएसके ने 14 गुना रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। इससे पहले साल 2022 में डेरिल मिचेल राजस्थान रॉयल्स का पिछले सीजन में हिस्सा था, लेकिन अगले सीजन के लिए उन्हें रिलीज कर दिया था। आईपीएल  2023 में डेरिल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उन्हें खरीदने के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। वहीं. आईपीएल 2022 सीजन में डेरिल ने केवल 2 मैच ही खेले थे।

Ben Stokes की कमी को पूरा करेंगे Daryl Mitchell

बता दें कि आईपीएल 2024 ऑक्श से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को रिलीज किया था। इसके बाद अब डेरिल मिचेल बेन स्टोक्स की कमी को पूरा करते हुए नजर आएंगे।

वनडे विश्व कप 2023 में मिचेल ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। डेरिल ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 552 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 69 का रहा और स्ट्राइक रेट 111 का रहा। इस परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा और सीएसके ने उन्हें अपने खेमे में शामिल करने के लिए उन पर पैसों की बरसात कर दी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds