लॉगिन

20 साल के युवक की जमकर पिटाई, पैसो की लेनदेन का था मामला

Chhattisgarh January 31, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
20 साल के युवक की जमकर पिटाई, पैसो की लेनदेन का था मामला

20 साल के युवक की जमकर पिटाई, पैसो की लेनदेन का था मामला

बिलासपुर। अपने दोस्त को घर छोड़ने आए युवक से पैसे के लेन-देन के कारण आरोपी और उसके साथियों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र में हुई। रेलवे कॉलोनी निवासी विवेक कुमार सोनवानी पिता राजकुमार सोनवानी (20) प्राइवेट नौकरी करता है। वह अपने दोस्त पवन चतुर्वेदी को उसके उसलापुर शारदा विहार कॉलोनी स्थित घर छोड़ने गया था। वह वापस आ रहा था। कॉलोनी के पास शुभम मजूमदार, शांतनु मजूमदार और उनके सहयोगी मिले। पैसों के लेन-देन को लेकर विवेक का शुभम और शांतनु से पुराना झगड़ा है। रंजिश के चलते दोनों के साथ गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर सभी ने उसकी पिटाई कर दी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds