कपिल शर्मा गुरु रंधावा एक साथ नजर आएँगे “अलोन” में

रायपुर। कपिल शर्मा गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक एल्बम पर काम कर रहे हैं। उनके गाने के बोल हैं ‘अलोन’। दोनों ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की। वहीं कई लोगों ने उन्हें बधाई भी दिए है। कपिल शर्मा एक कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक अच्छे एक्टर भी हैं। वह अब अपने सिंगिंग डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं।

कपिल शर्मा के अलावा, गाने में गुरु रंधावा की आवाज़ भी होगी

कपिल शर्मा ने रविवार रात एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से घोषणा की। इस गाने में उनके अलावा गुरु रंधावा की भी आवाज होगी।  दोनों ने कोलैबोरेशन की घोषणा की। उन्होंने अपने गाने का नया पोस्टर भी रिलीज किया। पोस्टर में कपिल ब्राउन कोट और ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए हैं। साथ ही उन्होंने डार्क सनग्लासेज भी लगाए रखे है।

9 फरवरी को रिलीज होगा गुरु रंधावा और कपिल शर्मा का गाना

गुरु रंधावा ने ब्लैक स्वेटर और मैचिंग कोट पहना है। उन्होंने भी डार्क सनग्लास पहना है। यह गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- “हम खुद आप लोगो के साथ “अलोन” की घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं। मैं इसे दुनिया के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं। यह कपिल पाजी का डेब्यू सॉन्ग होगा। यह गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा. साथ ही उन्होंने इसमें कई लोगों को टैग भी किया है। इसके जवाब में मीका सिंह ने लिखा, ‘क्या बात है 2 रॉक स्टार एक फ्रेम में।’

गुरु रंधावा ने शहनाज गिल के साथ भी किया था एक गाना

इससे पहले हाल ही में गुरु रंधावा ने शहनाज गिल के साथ गाना किया था। गाने के बोल थे ‘मून राइज’। इस गाने का ऑडियो वर्जन पिछले साल रिलीज हुआ था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। गाने के लिए एक संगीत वीडियो हाल ही में जारी किया गया था। गुरु रंधावा जल्द अनुपम खेर के साथ फिल्म में एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। वह फिल्म “कुछ खट्टा हो जाए” में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds