साल 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति, नोट करें तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व सूर्या चालीसा

हर साल पौष माह में मकर संक्रांति मनाई जाती है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश तरते हैं। यह दिन आदित्य देव की पूजा को समर्पित है। मकर संक्रांति के दिन भास्कर उत्तरायण होते हैं। हिंदू धर्म में सूर्य के उत्तरायण का महत्व है। मकर संक्रांति के दिन भक्त पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इस दिन पूजा, दान और जप का महत्व है। इस बार मकर संक्रांति की तारीख 2024 को लेकर असमंजसस है। आइए जानते हैं साल 2024 की मकर संक्रांति कब है।

सूर्य का राशि परिवर्तन 2024

ज्योतिश शास्त्र के अनुसार, 15 जनवरी, 2024 को दोपहर 02.43 मिनट पर सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति 2024 शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति 2024 का शुभ मुहूर्त सुबह 7.15 मिनट से शाम 5.46 बजे तक रहेगा। महापुण्य काल सुबह 7.15 मिनट से 9 बजे तक है।

मकर संक्रांति पूजा विधि

15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन सुबह उठकर घर की साफ-सफाई करें। इसके बाद स्नान करें। अगर संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान करें। आचमन करके खुद को शुद्ध कर लें। पीले वस्त्र पहनकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। अंत में आरती करें और दान करें।

श्री सूर्य देव चालीसा

दोहा

कनक बदन कुण्डल मकर, मुक्ता माला अड्ग ।

पद्मासन स्थित ध्याइये, शंख चक्र के सड्ग ॥

चौपाई

जय सविता जय जयति दिवाकर । सहस्त्रांशु सप्ताश्व तिमिरहर ॥

भानु पतंग मरीची भास्कर सविता । हंस सुनूर विभाकर ॥

विवस्वान आदित्य विकर्तन । मार्तण्ड हरिरूप विरोचन ॥

अम्बरमणि खग रवि कहलाते । वेद हिरण्यगर्भ कह गाते ॥

सहस्त्रांशुप्रद्योतन कहि कहि । मुनिगन होत प्रसन्न मोदलहि ॥

अरुण सदृश सारथी मनोहर । हाँकत हय साता चढ़ि रथ पर ॥

मंडल की महिमा अति न्यारी । तेज रूप केरी बलिहारी ॥

उच्चैःश्रवा सदृश हय जोते । देखि पुरंदर लज्जित होते ॥

मित्र मरीचि भानु । अरुण भास्कर सविता ॥

सूर्य अर्क खग । कलिकर पूषा रवि ॥

आदित्य नाम लै । हिरण्यगर्भाय नमः कहिकै ॥

द्वादस नाम प्रेम सों गावैं । मस्तक बारह बार नवावै ॥

चार पदारथ सो जन पावै । दुःख दारिद्र अध पुञ्ज नसावै ॥

नमस्कार को चमत्कार यह । विधि हरिहर कौ कृपासार यह ॥

सेवै भानु तुमहिं मन लाई । अष्टसिद्धि नवनिधि तेहिं पाई ॥

बारह नाम उच्चारन करते । सहस जनम के पातक टरते ॥

उपाख्यान जो करते तवजन । रिपु सों जमलहते सोतेहि छन ॥

छन सुत जुत परिवार बढतु है । प्रबलमोह को फँद कटतु है ॥

अर्क शीश को रक्षा करते । रवि ललाट पर नित्य बिहरते ॥

सूर्य नेत्र पर नित्य विराजत । कर्ण देस पर दिनकर छाजत ॥

भानु नासिका वास रहु नित । भास्कर करत सदा मुख कौ हित ॥

ओंठ रहैं पर्जन्य हमारे । रसना बीच तीक्ष्ण बस प्यारे ॥

कंठ सुवर्ण रेत की शोभा । तिग्मतेजसः कांधे लोभा ॥

पूषां बाहू मित्र पीठहिं पर । त्वष्टा वरुण रहम सुउष्णाकर ॥

युगल हाथ पर रक्षा कारन । भानुमान उरसर्म सुउदरचन ॥

बसत नाभि आदित्य मनोहर । कटि मंह हँस रहत मन मुदभर ॥

जंघा गोपति सविता बासा । गुप्त दिवाकर करत हुलासा ॥

विवस्वान पद की रखवारी । बाहर बसते नित तम हारी ॥

सहस्त्रांशु सर्वांग सम्हारै । रक्षा कवच विचित्र विचारे ॥

अस जोजन अपने मन माहीं । भय जग बीज करहुँ तेहि नाहीं ॥

दरिद्र कुष्ट तेहिं कबहुँ न व्यापै । जोजन याको मनमहं जापै ॥

अंधकार जग का जो हरता । नव प्रकाश से आनन्द भरता ॥

ग्रह गन ग्रिस न मिटावत जाही । कोटि बार मैं प्रनवौं ताही ॥

मन्द सदृश सुतजग में जाके । धर्मराज सम अद्भुत बाँके ॥

धन्य धन्य तुम दिनमनि देवा । किया करत सुरमुनि नर सेवा ॥

भक्ति भावतुत पूर्ण नियमसों । दूर हटतसो भवके भ्रमसों ॥

परम माघ महं सूर्य फाल्गुन । मध वेदांगनाम रवि गावै ॥

भानु उदय वैसाख गिनावै । ज्येष्ट इन्द्र आषाढ़ रवि गावै ॥

यह भादों आश्विन हिमरेता । कातिक होत दिवाकर नेता ॥

अगहन भिन्न विष्णु हैं पूसहिं । पुरुष नाम रवि हैं मलमासहिं ॥

दोहा

भानु चालीसा प्रेम युत, गावहि जे नर नित्य ।

सुख साम्पत्ति लहै विविध, होंहि सदा कृतकृत्य ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button