CG में Sex Racket का पर्दाफाश : मकान में चल रहा था देह व्यापार, दो महिला और दो युवक गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के जगदल्ला क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर 2 महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक युवक नागपुर का रहने वाला है. वहीं कमरे से प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है.

चाम्पा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई की है. आरोपियों के पास से 4 हजार रुपए नगदी, 2 बाइक, 2 मोबाइल भी बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds