‘कांतारा’ में काम करने का सुनहरा मौका, ऋषभ शेट्टी ने अनाउंस किए ऑडिशन, बताया कैसे करें अप्लाई

मुंबई : क्या आप ऋषभ शेट्टी के साथ ‘कांतारा’ में काम करना चाहते हैं? अगर हां, तो अभी सुनहरा मौका है। खुद ऋषभ शेट्टी अपनी इस फिल्म के लिए ऑडिशन ले रहे हैं। खास बात यह है कि ये ओपन ऑडिशन है, जिसमें देश के किसी भी कोने से कोई भी हिस्सा ले सकता है। सिलेक्ट हो गए तो फिर ‘बल्ले बल्ले’। तब तो ऋषभ शेट्टी के साथ ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में आने का मौका पक्का है।

साल 2022 में आई फिल्म Kantara की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद Rishab Shetty अब ‘कांतारा: चैप्टर 1’ बना रहे हैं। हाल ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे देख फैंस एक्साइटेड हो गए थे। तभी से इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन ट्रेलर से पहले ऋषभ शेट्टी फिल्म में आम लोगों के काम करने का शानदार मौका ले आए हैं। उन्होंने Kantara: Chapter 1 के लिए ओपन ऑडिशन अनाउंस किए हैं। साथ ही अप्लाई करने का तरीका भी बताया है।

‘कांतारा 2’ के लिए ऑडिशन, ऋषभ शेट्टी ने बताया अप्लाई का तरीका

ऋषभ शेट्टी ने X पर ऑडिशन की जानकारी शेयर की, और बताया कि ये शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शॉर्ट लिस्ट हुए लोगों को फिर उनके साथ ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा। शेयर किए गए पैम्फलेट में लिखा है, ‘सभी एस्पायरिंग एक्टर्स के लिए मौका। ‘कांतारा’ की कास्ट से जुड़िए, आज ही अप्लाई करिए। kantara.film की वेबसाइट पर जाइए और अपना प्रोफाइल अपलोड कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds