शेयर बाजार ने रचा इतिहास…सेंसेक्स पहली बार 70000 के पार, देखें शेयरों में कब-कब आई तेजी

मुंबई : सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में पहली बार 70,000 के स्तर को पार कर गया, जबकि निफ्टी 21,000 के स्तर के पार पहुंचा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा चालू वित्त वर्ष में वृद्धि पूर्वानुमान बढ़ाने और नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स खुलने के तुरंत बाद 70,048.90 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

बाद में अपनी बढ़त को मामूली रूप से कम करके 69,958.13 अंक पर आ गया। शुक्रवार के बंद स्तर की तुलना में यह 132.53 अंक या 0.19 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी तरह के रुझान को दर्शाते हुए 50 शेयर वाला निफ्टी 21,019.80 अंक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बाद में यह 15.25 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,984.65 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 20 शेयर लाभ में रहे, जबकि 10 में गिरावट आई।

निफ्टी के 27 शेयर में शुरुआती कारोबार में तेजी आई जबकि 22 शेयर में गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने (एफआईआई) ने दिसंबर के पहले छह कारोबारी सत्र में 26,505 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

देखें  शेयरों में कब-कब आई तेजी

स्तर              कब पहुंचा
1,000 25 जुलाई 1990
10,000  6 फरवरी 2006
20,000 29 अक्टूबर 2007
30,000 4 मार्च 2015
40,000  23 मई 2019
50,000 21 जनवरी 2021
6000,0  24 सितंबर 2021
70,000 11 दिसंबर 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds