छावनी थाना क्षेत्र में चल रहा था खुलेआम सट्टा, आईपीएस की टीम ने की छापेमारी

पुलिस ने 6 सटोरियों को किया गिरफ्तार

दुर्ग| भिलाई में छावनी सीएसपी आपीएस प्रभात कुमार की टीम ने एक साथ कई सटोरियों के अड्डों में छापेमारी की है। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कियाा है। इसमें इमरान, नजीर और सलमान आदिश शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 31 हजार रुपए नगद व कई लाख की सट्टा पट्टी जब्त किया है।

छावनी सीएसपी प्रभात कुमार को जब यह जानकारी कि कैंप क्षेत्र में कसाई मोहल्ला सहित अन्य जगहों पर सट्टा पट्टी लिखने का काम चल रहा है तो पुलिस ने वहां छापेमारी की। छापने मारी के दौरान सीएसपी प्रभात कुमार ने सट्टा कारोबार से जुड़े बड़े नाम इमरान, नजीर और सलमान सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी में नियाज पुलिस की गिरफ्त से भाग खड़ा हुआ है। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

सीएसपी छावनी प्रभात कुमार की टीम ने पॉवर हाउस के शितला मंदिर के सामने नाले से लगे कच्चे मकान में छापेमारी करके इमरान व उसके गुर्गों को गिरफ्तार किया है। ये लोग यहां पूरी गैंग बनाकर सट्टा पट्टी की पर्ची काटते थे। नहीं नजीर लंगड़ा और नियाज का गैंग पॉवर हॉउस ओव्हर ब्रिज के ठीक नीचे रात में सट्टा चलाता था। यह स्थाना छावनी थाने के ठीक सामने है। इसके बाद भी पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds