लॉगिन

युवा व्यवसायी मनीष शर्मा का आकस्मिक निधन

Chhattisgarh January 28, 2023 रिपोर्टर: shailesh
युवा व्यवसायी मनीष शर्मा का आकस्मिक निधन

युवा व्यवसायी मनीष शर्मा का आकस्मिक निधन

रायपुर : रायपुर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी मनीष शर्मा का बेंगलौर में 28 जनवरी शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे सन एन्ड सन ग्रुप के संचालक राजेन्द्र शर्मा के सुपुत्र थे। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान (शर्मा निवास) बूढ़ापारा से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए रविवार सुबह 10: 30 बजे निकलेगी।

सन एन्ड सन ग्रुप छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय व्यापारिक संस्थान है। जिनका कारोबार छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यो में लगातार विस्तारित हो रहा है। मनीष के असमय निधन से छत्तीसगढ़ के व्यापारी जगत में शोक व्याप्त है। मीडिया समूह ख़बरीराम (www.khabriram.in) ने उनके असमय निधन पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds