लॉगिन

66वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी : सिफ्त का 50 मीटर राइफल प्रोन में दबदबा, शिवा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Sports November 28, 2023 रिपोर्टर: shailesh
66वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी : सिफ्त का 50 मीटर राइफल प्रोन में दबदबा, शिवा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

66वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी : सिफ्त का 50 मीटर राइफल प्रोन में दबदबा, शिवा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

नई दिल्ली : एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज सिफ्त कौर सामरा ने यहां चल रही 66वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री प्रोन स्पर्धा में शीर्ष पर रहकर फिनिश किया। थ्री पोजीशन में भारत की नंबर एक निशानेबाज ने 627.3 का स्कोर किया और वह ओडिशा की श्रीयंका सदांगी (624.7) से आगे रहीं। तीसरा स्थान राजस्थान की मानिनी कौशिक को मिला। सामरा ने पंजाब के लिए टीम स्पर्धा में अंजुम मौदगिल और वनिष्का शाही के साथ स्वर्ण पदक जीता।

सितंबर में सामरा ने एशियाई खेलों में 469.6 के साथ विश्व और गेम्स रिकॉर्ड बनाया। मध्यप्रदेश की बंधवी सिंह और हरियाणा की निश्छल ने सिविलयन और जूनियर खिताब जीते। पैरा नेशनल में हरियाणा के दीपक सैनी ने 50 मीटर राइफल प्रोन मिश्रित एसएच-1 में 602.7 के साथ सीनियर खिताब जीता। उधर भोपाल में पिस्टल स्पर्धा में शिवा नरवाल ने जूनियर 25 मीटर स्पर्धा में 590 के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds