VIDEO : इतनी खतरनाक नौकरी! चीतों के झुंड को खाना खिलाते दिखे लोग, वायरल वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

जान है, तो जहान हैं… हर इंसान को अपनी जान प्यारी होती है। शायद ही कोई ऐसा हो जो जानबूझकर अपने आप को खतरे में डालना चाहे। पर दुनिया में बहुत से ऐसे काम हैं, जिन्हें करने के लिए जान की बाजी लगाने या यूं कहें कि खतरा मोल लेने के अलावा कोई चारा नहीं बचता। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखने के बाद आप इस बात को बेहतर समझ पाएंगे। वायरल क्लिप में दो लोग ऐसा काम करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर आप यही कहेंगे कि ये सबके बस की बात नहीं। इसके लिए जिगरा होना चाहिए।

इतनी हिम्मत कहां से आती है…

क्स (X) पर वायरल वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। 38 सेकंड के क्लिप में देख सकते हैं कि दो लोग चीतों के झुंड को एक साथ खाना खिला रहे हैं। देखने में ऐसा लग रहा है, जैसे वो किसी नेशनल पार्क के कर्मचारी हों।

इसमें कोई दो राय नहीं कि उनका ये काम सबसे चैलेंजिंग है। हर कोई जानता है कि चीता दुनिया के सबसे खतरनाक और तेज जीव भी है। उसके आगे इंसान नहीं टिक सकते। वहीं अगर एक साथ इतने सारे चीता आ जाएंगे, तो उनके सामने खड़े होना से भी कोई भी डरेगा। लेकिन इन लोगों के लिए जैसे ये रोज का काम हो।

ये नौकरी तो कभी नहीं ले सकता!

23 नवंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को देखने में लोग काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक ने कहा- आखिर ये चीता, खाना देने वालों को क्यों नहीं नुकसान पहुंचा रहे हैं। दूसरे ने कहा- ये नौकरी तो कभी नहीं ले सकता, चाहे उसे जितना रुपये दिया जाए।

Back to top button

This will close in 20 seconds