लॉगिन

VIDEO : गाड़ी पर कंट्रोल न खोएं, हो सकती है Moye Moye… दिल्ली पुलिस ने क्रिएटिव अंदाज में दिया मैसेज, ट्वीट वायरल

Viral November 26, 2023 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : गाड़ी पर कंट्रोल न खोएं, हो सकती है Moye Moye… दिल्ली पुलिस ने क्रिएटिव अंदाज में दिया मैसेज, ट्वीट वायरल

VIDEO : गाड़ी पर कंट्रोल न खोएं, हो सकती है Moye Moye… दिल्ली पुलिस ने क्रिएटिव अंदाज में दिया मैसेज, ट्वीट वायरल

सोशल मीडिया ट्रेंड फॉलो करने की होड़ लगी रहती है। कुछ नया आया और लोग उसे आजमाए न, ऐसा हो ही नहीं सकता। सबको अपने अंदाज में ट्रेंड्स के साथ अपनी क्रिएटिविटी दिखाने में मजा आता है। दिल्ली पुलिस भी इस मामले में कहीं पीछे नहीं है। इन दिनों Moye Moye खूब ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में इस ट्रेंड के साथ दिल्ली पुलिस का एक्स (X) पर किया गया एक पोस्ट चर्चा में है।

दिल्ली पुलिस का मैसेज…

ऑफिशियल अकाउंट (@DelhiPolice) से वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- गाड़ी पर कंट्रोल ने खोएं, नहीं तो हो सकता है Moye Moye। 27 सेकंड के क्लिप में एक बाइकर, बाइक से स्टंट दिखा रहा है। तभी उसका भयंकर एक्सीडेंट हो जाता है। इस वीडियो को दिल्ली पुलिस ने ‘मोय-मोय’ गाने के साथ पोस्ट करते हुए चेतावनी दी है।

24 नवंबर को शेयर किए गए पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- क्या सर, यहां भी आप मोय, मोय करवा दिए। दूसरे ने कहा- मोय, मोय हो गया ये तो। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- मोय, मोय।

अरे Moye Moye नहीं मोजे मोर…

रील्स की दुनिया में ‘मोए मोए’ गाने का जबरदस्त ट्रेंड है। दिलचस्प बात यह है कि जिस गाने ने सोशल मीडिया पर गदर मचा रखा है, लोग उसका उच्चारण ही गलत कर रहे हैं। वायरल गाने के बोल ‘मोए मोए’ नहीं हैं। ये ट्रेंड एक सर्बियाई म्यूजिक वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम ‘Dzanum’ (डजानम)।

इसे सर्बियाई गायिका तेया डोरा ने गाया है। इस गाने को तेया डोरा ने सर्बियाई रैपर स्लोबोदान वेल्कोविक कोबी के साथ मिलकर लिखा था। बता दें कि गाने में ‘मोए मोए’ कहीं नहीं कहा गया है, बल्कि ‘मोजे मोर’ कहा गया है। गूगल ट्रांसलेटर के मुताबिक हिंदी में मोजे मोर का अर्थ है, मेरा समुद्र। ‘डजानम’ नाम की इस म्यूजिक वीडियो को देखने पर भी पता चल रहा है कि नायिका काफी तकलीफ में है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds