यहां जानिए धनतेरस से लेकर दिवाली तक के शुभ मुहूर्त, पूजा-पाठ का मिलेगा दोगुना फल

हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी पूजन किया जाता है। सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में हर शुभ काम के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है। दिवाली का त्योहार भगवान राम की विजय से जुड़ा है। मान्यता है कि दशहरे के दिन लंकापति रावण का वध करने के बाद भगवान राम, माता सीता के साथ अयोध्या लौटे थे। अपने राजा के आगमन पर, अयोध्या के लोगों ने दीपक जलाकर, पटाखे फोड़कर दिवाली का त्योहार मनाने की परंपरा शुरू की थी। ऐसे में आज हम आपको धनतेरस से लेकर भाई दूज तक के शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं।

धनतेरस

इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके अलावा, इस दिन को दिवाली त्योहार की शुरुआत भी माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से सोने और चांदी से बनी वस्तुएं खरीदने का महत्व है। धनतेरस पूजा का शुभ समय शाम 5.47 बजे से 7.43 बजे तक रहेगा।

छोटी दिवाली

दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा नहीं की जाती है। इस दिन मां काली, भगवान कृष्ण और यमराज की पूजा की जाती है।

दिवाली पूजा शुभ मुहूर्त

दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। ऐसे में दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन विशेष रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन लक्ष्मी पूजा का समय शाम 5.39 बजे से रात 7.35 बजे तक रहेगा।

गोवर्धन पूजा समय

इस साल गोवर्धन पूजा 13 नवंबर सोमवार को होगी। ऐसे में गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। गोवर्धन पूजा के बाद अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है।

इस दिन मनाया जाएगा भाई दूज

साल 2023 में भाई दूज का त्योहार 14 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। भाई दूज वास्तव में भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित है। इस दिन भाई दूज मनाने का शुभ समय दोपहर 1.10 बजे से 3.22 बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button