कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने राजनीति के लिया संन्यास, बेटी प्रणीति को सौंपी विरासत

मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने राजनीति से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत बेटी प्रणीति को सौंपी है। यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे ने एक कार्यक्रम के दौरान खुद यह एलान किया।

2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रणीति शिंदे

प्रणीति शिंदे सोलापुर से तीन बार विधायक रह चुकी हैं। वहीं सुशील कुमार सोलापुर सीट से तीन बार सांसद रहे हैं।

सुशील कुमार ने अपनी बेटी का नाम आगे रखते हुए कहा, ‘मेरी बेटी 2024 का चुनाव लड़ेगी। जहां भी मेरी जरूरत होगी, मैं मौजूद रहूंगा।’

शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ-साथ 2012 में केंद्रीय गृह मंत्री और मनमोहन सिंह सरकार में ऊर्जा मंत्री भी रह चुके हैं।

सुशील कुमार शिंदे का राजनीतिक सफर

सुशील कुमार शिंदे 1971 में कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने थे। उन्होंने 1974, 1980, 1985, 1990, 1992 में महाराष्ट्र राज्य विधानसभा चुनाव जीते। इसके बाद जुलाई 1992 से मार्च 1998 के दौरान महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए चुने गए। 1999 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अभियान प्रबंधक के रूप में काम किया।

2002 में शिंदे भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार भैरों सिंह शेखावत के खिलाफ चुनाव हार गए थे। उन्होंने 2003 से 2004 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें 30 अक्टूबर 2004 को सुरजीत सिंह बरनाला की जगह आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जो तमिलनाडु के राज्यपाल बने।

शिंदे ने 2006 से 2012 तक केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के रूप में कार्य किया। बाद में उन्हें 2012 में गृह मंत्री नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds