बज़ कट, सफेद शर्ट और हाथ में गन…शाहिद कपूर की ‘देवा’ का फर्स्ट लुक रिलीज, जानिए क्या है फिल्म की कहानी

मुंबई : इस साल ‘ब्लडी डैडी’ से धमाका करने वाले शाहिद कपूर ने दशहरा के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। शाहिद ने अपनी नई फिल्म ‘देवा’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। साथ ही एक्टर ने अनाउंस किया है कि उनकी यह फिल्म 2024 में दशहरे के मौके पर ही रिलीज होगी। यानी शाहिद कपूर ने अपने प्रोजेक्ट के लिए रिलीज डेट पहले लॉक कर दी है। फैंस ‘देवा’ का फर्स्ट लुक देख क्रेजी हो गए हैं।

Deva में शाहिद कपूर एकदम हट्टेक-कट्टे अवतार में नजर आ रही हैं। सफेद शर्ट और खाकी पैंट पहने शाहिद ने काला चश्मा लगाया है और हाथ में पिस्टल पकड़ी है। उन पर बज़ कट खूब फब रहा है। Shahid Kapoor के इस अवतार को देख ऐसा लग रहा है कि वह फिल्म में शायद पुलिसवाले बने हैं।

क्या है ‘देवा’ की कहानी?

प्रोड्यूसर्स के मुताबिक, ‘देवा’ एक क्रांतिकारी पुलिस अफसर की कहानी है, जिसे एक हाई प्रोफाइल केस की जांच की जिम्मेदारी दी जाती है। लेकिन इस केस की तह में जाते वक्त उसके सामने कई ऐसे राज खुलते हैं, जो चौंका देते हैं। जिस रास्ते पर देवा निकल चुका है, वह बहुत ही खतरनाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds