1 लाख के गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस एक्शन मोड़ पर हैं। पूरे प्रदेश में अपराधिक मामला, नशाखोरी और मारपीट जैसे घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की खैर नहीं है। इसी क्रम पुलिस ने रायपुर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत 9 किलो से अधिक गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत 1 लाख रुपए आंकी गई है।

कोतवाली थाने क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर उसे बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर लगाए। इसके साथ ही टीम बनाकर आरोपी की तलाश में जुट गए। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर बेचने के फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने उसके बताए गए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा।

पुलिस के पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विश्राम कुमार यादव निवासी बिहार का होना बताया। उसकेे पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा पाया गया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 9 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत 1 लाख रुपए  आंकी गई है। गोपालगंज जिला, बिहार निवासी आरोपी विश्राम कुमार यादव 19 साल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 410/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds