लॉगिन

बंगलादेश के खिलाफ ओडीआई वर्ल्डकप में कितने भारतीय बल्‍लेबाजों ने जड़े हैं शतक? लिस्‍ट में शामिल हैं केवल इतने नाम

Sports October 17, 2023 रिपोर्टर: shailesh
बंगलादेश के खिलाफ ओडीआई वर्ल्डकप में कितने भारतीय बल्‍लेबाजों ने जड़े हैं शतक? लिस्‍ट में शामिल हैं केवल इतने नाम

बंगलादेश के खिलाफ ओडीआई वर्ल्डकप में कितने भारतीय बल्‍लेबाजों ने जड़े हैं शतक? लिस्‍ट में शामिल हैं केवल इतने नाम

नई दिल्‍ली :  भारत और बांग्‍लादेश के बीच गुरुवार को पुणे में वर्ल्‍ड कप 2023 का 17वां मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम इस समय शानदार लय में है, जिसने अपने तीनों मैच जीते हैं।

बांग्‍लादेश ने तीन में से केवल एक मैच जीता। बांग्‍ला शेरों की सांसें इसलिए भी अटकी हुई हैं क्‍योंकि उनके कप्‍तान शाकिब अल हसन चोटिल हैं और भारत के खिलाफ उनके खेलने पर सस्‍पेंस की स्थिति बनी हुई है।

वनडे वर्ल्‍ड कप में 4 भिड़ंत

बहरहाल, भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे वर्ल्‍ड कप में अब तक चार बार भिड़ंत हो चुकी है। दोनों देशों के बीच पहली भिड़ंत 2007 वर्ल्‍ड कप में हुई थी, जहां बांग्‍लादेश ने भारत को मात देकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद से भारतीय टीम ने अगले तीन मौकों पर बांग्‍लादेश को रौंदा।

बांग्‍लादेश फिसड्डी भारत की महारथ

बांग्‍लादेश का कोई बल्‍लेबाज वनडे वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ शतक नहीं जमाया है। उनके बेस्‍ट स्‍कोरर तमीम इबाल हैं, जिन्‍होंने 2011 वर्ल्‍ड कप में मीरपुर 70 रन की पारी खेली थी। मगर भारत की तरफ से तीन बल्‍लेबाजों ने वनडे वर्ल्‍ड कप में बांग्‍लादेश के खिलाफ शतक जमाएं हैं।

चलिए देखते हैं किन 3 खिलाड़‍ियों ने बांग्‍लादेश के खिलाफ शतक जमाए हैं।

वीरेंद्र सहवाग – 2011 वर्ल्‍ड कप में भारत का पहला मैच बांग्‍लादेश से था।  वीरेंद्र सहवाग ने भारत की तरफ से पहला शतक ठोका था। मीरपुर के शेर ए बांग्‍ला स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में सहवाग ने पहली गेंद पर बाउंड्री जमाकर पारी की शुरुआत की थी।

सहवाग ने इस मुकाबले में बेहद आक्रामक रुख अख्तियार किया और 140 गेंदों में 14 चौके व पांच छक्‍के की मदद से 175 रन बनाए। भारत ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 370 रन बनाए। भारत ने 70 रन से मैच जीता और सहवाग को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विराट कोहली – विराट कोहली ने वीरेंद्र सहवाग के साथ 2011 वर्ल्‍ड कप के मैच में बांग्‍लादेश के खिलाफ शतक ठोका था। तब कोहली वर्ल्‍ड कप डेब्‍यू में शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बने थे। कोहली ने 83 गेंदों में आठ चौके और दो छक्‍के की मदद से 100 रन बनाए थे।

कोहली ने वीरेंद्र सहवाग के साथ चौथे विकेट के लिए 203 रन की शानदार साझेदारी की थी। कोहली और सहवाग के शतक की मदद से भारत ने बांग्‍लादेश के खिलाफ हिमालयीन स्‍कोर खड़ा किया था।

रोहित शर्मा – वर्ल्‍ड कप की बात हो तो लगता है कि रोहित शर्मा को बांग्‍लादेश के खिलाफ खेलना काफी पसंद है। हिटमैन ने बांग्‍लादेश के खिलाफ दो मैचों में 120.50 की बेहतरीन औसत के साथ 241 रन बनाए हैं। 2015 में रोहित शर्मा ने मेलबर्न में 126 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 137 रन बनाए थे।

तब रोहित शर्मा ने सुरेश रैना के साथ चौथे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की थी। भारत ने 109 रन से मैच जीता और रोहित शर्मा को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इसके बाद 2019 में भारत ने बांग्‍लादेश को 28 रन से मात दी। रोहित शर्मा ने फिर शतक जमाया। बर्मिंघम में खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने 92 गेंदों में 104 रन की पारी खेली थी। तब उन्‍होंने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds