तुर्की बलों ने उत्तरी सीरिया के आतंकवादी ठिकानों पर किया रात भर हमला, 14 कुर्द आतंकवादियों की मौत

अंकारा। तुर्की बलों ने उत्तरी सीरिया में आतंकवादी ठिकानों पर रात भर हमला किया। इस दौरान कम से कम 14 कुर्द आतंकवादियों को मार गिराया है।
रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। बता दें कि अंकारा में बम हमले के लगभग एक सप्ताह बाद क्षेत्र में संघर्ष बढ़ गया। मंत्रालय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की उत्तरी सीरिया के यूफ्रेट्स शील्ड, ओलिव ब्रांच और पीस स्प्रिंग ऑपरेशन क्षेत्रों में पीकेके/वाईपीजी आतंकवादियों के ठिकानों पर पूरी रात जोरदार हमला किया गया। इस दौरान 14 आतंकियों को मार गिराया है।