भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार पर हुई JWG की 15वीं बैठक, कई द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा

ढाका : भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार पर संयुक्त कार्य समूह (JWG) की 15वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन बांग्लादेश के ढाका में 26 और 27 सितंबर 2023 को हुआ। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव विपुल बंसल और बांग्लादेश जनवादी गणराज्य सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव नूर मोहम्मद महबुबुल हक ने की।

जेडब्ल्यूजी की 15वीं बैठक में बंदरगाह प्रतिबंधों को हटाने, व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) की शुरुआत पर जमीनी कार्य, मानकों का सामंजस्य, मानकों की पारस्परिक मान्यता, बांग्लादेश को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और सड़क एवं रेल बुनियादी ढांचे का विकास और अन्य मुद्दे जैसे कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने यह जानकारी उपलब्ध कराई है।

दोनों देशों द्वारा गहन आर्थिक जुड़ाव, क्षेत्रीय सहयोग और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि के साथ द्विपक्षीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। दोनों पक्षों ने दोहराया कि भविष्य में व्यापार संबंधों और आपसी समृद्धि में वृद्धि की बड़ी संभावनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds