वहीदा रहमान को मिला 53वां दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया ऐलान

मुंबई : सिनेमा जगत का सबसे जाना माना दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड एक बार फिर चर्चा में है। इसके लिए इस बार इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान का नाम चुना गया है। 53वें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के नाम का ऐलान खुद केंद्रीय और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है। पिछले साल यह सम्मान आशा पारेख को मिला था। और अब ये वहीदा रहमान की झोली में गया है।

अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे यह ऐलान करते हुए बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। वहीदा जी को हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए क्रिटिक्स द्वारा सराहा गया है। उनकी प्यासा, कागज के फूल, चौदहवी का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड, खामोशी समेत कई अन्य फिल्में हैं। अपने 5 दशकों से ज्यादा के करियर में, उन्होंने अपने किरदार को बेहद खूबसूरती से निभाया है।’

अनुराग ठाकुर ने जताई खुशी

अनुराग ठाकुर ने आगे लिखा, ‘इसी कारण उन्हें फिल्म रेशमा और शेरा में एक कुलवधू की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित, वहीदा जी ने एक भारतीय नारी के डेडिकेशन, सट्रेंथ और कमिटमेंट का एग्जाम्पल दिया है। जो अपनी कड़ी मेहनत से प्रोफेशनल लेवल पर भी ऊंचाइयों को छू सकती है।’

मंत्री साहब ने किया महिला बिल का जिक्र

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘ऐसे समय में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है, उन्हें इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना भारतीय सिनेमा की लीडिंग लेडीज में से एक के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है और जिन्होंने फिल्मों के बाद अपना जीवन परोपकार के लिए समर्पित कर दिया है। समाज का और भला होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds