लॉगिन

दिव्यांका त्रिपाठी को खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी, KKK 13 में हुईं घायल; देखें फोटोज

BOLLYWOOD September 26, 2023 रिपोर्टर: shailesh
दिव्यांका त्रिपाठी को खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी, KKK 13 में हुईं घायल; देखें फोटोज

दिव्यांका त्रिपाठी को खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी, KKK 13 में हुईं घायल; देखें फोटोज

मुंबई : स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13‘ में पुराने सीजन के कई धुरंधरों ने एंट्री मारी है, जिनमें से एक दिव्यांका त्रिपाठी भी हैं। दिव्यांका पिछले सीजन की मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थीं, जो फर्स्ट रनर-अप बनी थीं। अब वह KKK 13 में आकर कंटेस्टेंट्स को खतरनाक चैलेंज दे रही हैं।

खतरों के खिलाड़ी 13‘ के हालिया एपिसोड में दिव्यांका त्रिपाठी ने अर्जित तनेजा और शिव ठाकरे को खतरनाक चैलेंज देते हुए एक कठिन स्टंट किया था, जिसकी वजह से एक्ट्रेस घायल हो गई हैं। उनके हाथ पर चोट आई है।

दिव्यांका त्रिपाठी के हाथ पर लगी चोट

‘ये है मोहब्बतें’ स्टार दिव्यांका त्रिपाठी  ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं और अपने हाथ पर लगी चोट दिखाई है। दो तस्वीरों से बने एक कोलाज में दिव्यांका हेलीकॉप्टर से लटकती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वह अपने बाजू पर लगी चोट को दिखाती नजर आईं। उन्होंने एक और वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस को हेलीकॉप्टर से खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है।

बाकी की तस्वीरों और वीडियोज में दिव्यांका त्रिपाठी केप टाउन में मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने से लेकर लाइव कॉन्सर्ट एन्जॉय करने तक, दिव्यांका ने स्टंट के साथ-साथ वेकेशन भी एन्जॉय किया है।

दिव्यांका त्रिपाठी के स्टंट से उड़ गए थे इन खिलाड़ियों के होश

दिव्यांका त्रिपाठी को जिस स्टंट से बुरी तरह चोट लगी है, उसे देख KKK 13 के खिलाड़ियों के रोंगटे खड़े हो गए थे। इस टास्क में दिव्यांका को हेलीकॉप्टर से अटैच एक जाली से 5 फ्लैग्स इकट्ठा करना था। दिव्यांका चार ही फ्लैग्स जुटा पाई, पांचवें समय पर वह पानी में गिर गईं। एलिमिनेशन से बचने के लिए शिव ठाकरे और अर्जित तनेजा को ये रिकॉर्ड तोड़ना था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds