लॉगिन

CG – कांग्रेस का मंथन : दो दर्जन सीटों पर महिलाओं को मिलेगा टिकट, जानिए कब आएगी पहली लिस्ट

Chhattisgarh September 23, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG – कांग्रेस का मंथन : दो दर्जन सीटों पर महिलाओं को मिलेगा टिकट, जानिए कब आएगी पहली लिस्ट

CG – कांग्रेस का मंथन : दो दर्जन सीटों पर महिलाओं को मिलेगा टिकट, जानिए कब आएगी पहली लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। कांग्रेस में जहाँ पहली लिस्ट को लेकर लगातार मंथन चल रहा हैं वहीँ भाजपा, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक समाप्त हो गई है। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में प्रत्याशी चयन पर लंबी चर्चा हुई। कांग्रेस ने इस बार लगभग दो दर्जन विधानसभा क्षेत्रों से महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने का मन बना लिया हैं। कुछ क्षेत्रों में तो अघोषित रूप से महिला प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार भी प्रारम्भ कर दिया हैं।

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि बैठक में विस्तार से सभी सीटों पर चर्चा हुई. प्रत्याशी चयन पर अभी समिति की और बैठक होगी. पीईसी के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी. दोनों बैठक के बाद सीईसी की बैठक होगी. सीईसी की बैठक के बाद पहली लिस्ट जारी होगी. महिलाओं की भागीदारी 2018 के चुनाव से अधिक होगी. 90 में करीब 22 से 23 महिलाओं को टिकट देने पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है की ज्यादातर बड़े जिलों में कम से कम एक महिलाओं को अनिवार्य रूप से कांग्रेस चुनाव मैदान में उतारने जा रही हैं।

पीसीसी की अगली बैठक राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे के बाद होगी. पहली लिस्ट के लिए अभी और इंतजार करना होगा. अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक पहली लिस्ट आ सकती है। बहरहाल यह तो साफ़ हैं की महिला दावेदारों को इस बार भरपूर मौका मिलने जा रहा हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds