औरंगाबाद का नया नाम छत्रपति संभाजीनगर, उस्मानाबाद अब धाराशिव, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

मुंबई : एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव करने की अधिसूचना जारी कर दी है। राजस्व विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कुछ महीने पहले मांगे गए सुझावों और आपत्तियों पर विचार किया गया है और उप-मंडल, गांव, तालुका और जिला स्तर पर नामों को बदलने का निर्णय लिया गया है।

औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने का निर्णय इस्तीफे से ठीक पहले 29 जून, 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में पिछली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक में लिया गया था। हालांकि, एक दिन बाद शपथ लेने वाले सीएम शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि इन स्थानों का नाम बदलने का ठाकरे नीत सरकार का फैसला अवैध है क्योंकि राज्यपाल द्वारा राज्य विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहे जाने के बाद उसने यह फैसला किया है।

पिछले साल जुलाई में शिंदे सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव करने की कैबिनेट मंजूरी दी थी। एमवीए सरकार की पिछली कैबिनेट बैठक में औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर कर दिया गया था, लेकिन शिंदे सरकार ने इसमें ‘छत्रपति’ शब्द जोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds