लॉगिन

जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने किए महाकाल के दर्शन, सामने आया मंदिर परिसर का ये वीडियो

BOLLYWOOD September 9, 2023 रिपोर्टर: shailesh
जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने किए महाकाल के दर्शन, सामने आया मंदिर परिसर का ये वीडियो

जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने किए महाकाल के दर्शन, सामने आया मंदिर परिसर का ये वीडियो

मुंबई : हाल ही में ‘ओह माय गॉड 2’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार 9 सितंबर यानी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने बर्थडे के खास मौके पर अक्षय मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद महाकाल ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने पहुंचे हैं।

इस दौरान अक्षय कुमार के साथ टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन भी नजर आए हैं। अक्षय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे अक्षय कुमार

अपने जन्मदिन के खास अवसर पर अक्षय कुमार ने उज्जैन के राजा बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय महाकाल मंदिर परिसर में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने महाकाल की पूजा के लिए प्रचलित वेशभूषा को अपनाया हुआ है और वह पूरे जोश के साथ महाकाल की आरती में भाग ले रहे हैं। अक्षय के साथ उनके बेटे आरव भी दिखाई दे रहे हैं।

अक्षय कुमार ने आज सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर, उनका आशीवार्द लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय के अलावा भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी भगवान शंकर की पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के इस लेटेस्ट वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

साथ ही तमाम लोग अपने फेवरेट एक्टर को जन्मदिन की बधाइयां भी दे रहे हैं। बता दें कि अक्षय की लेटेस्ट फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ में उन्होंने भगवान शंकर का किरदार अदा किया, जोकि उज्जैन के महाकाल सें संबंधित रहा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds