VIDEO : ‘जज की बेटी हूं, छोड़ूंगी नहीं…’, दिल्ली मेट्रो में भिड़ीं दो महिलाएं, पहले धमकी दी फिर चले लात-घूसे और थप्पड़

मेट्रो अब सिर्फ साधन का जरिया न रहकर, लोगों के एंटरटेनमेंट का स्पॉट बन चुका है। आए दिन कोई न कोई बवाल हो ही जाता है। कभी सीट को लेकर लड़ाई कभी डांस या रोमांस… ये सब चीजें बहुत आम हो गई हैं। इंटरनेट पर वायरल होने वाले तमाम वीडियो में कुछ ऐसे होते हैं जो लोगों का मनोरंजन करते हैं। वहीं, कई आपत्तिजनक भी होते हैं।

हालांकि, इस तरह के वीडियो पर रोकथाम लगाने के लिए DMRC की तरफ से सख्त निर्देश जारी हुए हैं। इसके बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बीते दिनों एक आंटी कपल को रोमांस करते देख भड़क गईं। इससे पहले सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच बहस होते देखा गया। अब एक बार फिर महिलाओं ने सीट के कारण आपस में झगड़ा कर लिया।

वायरल क्लिप में एक कोच के अंदर दो महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक होते देख सकते हैं। इस वीडियो को एक्स (X) पर (@PRASHU_PP) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- यहां क्या हो रहा है। महज 40 सेकंड के क्लिप में काला सलवार सूट पहने एक महिला को पीला टॉप और पैंट पहनी दूसरी महिला  के साथ हाथापाई करते देखा जा सकता है। यही नहीं काली पोशाक वाली महिला दूसरी महिला को चेतावनी देते हुए कहती सुनाई दे रही है, ‘जज की बेटी हूं मैं, तुम्हें छोड़ूंगी नहीं…’ दूसरे यात्रियों के झगड़े को रोकने के प्रयासों के बावजूद, दोनों महिलाएं नहीं रुकी, एक-दूसरे को खींचना और मारना जारी रखा। गनीमत रही कि मौके पर महिला पुलिस अधिकारी वहां मौजूद रही।

जानकारी के लिए बता दें कि ये विडियो पुराना है, जो एक बार फिर वायरल हो रहा है। 7 सितंबर को शेयर किए गए क्लिप को खबर लिखे जाने तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, यूजर्स कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- लोग दिल्ली मेट्रो में इतने गुस्से में क्यों हैं। दूसरे ने कहा- जज को बेटी हैं, तो क्या हुआ? काश इस महिला ने भी शांति से मामलों को संभालना सीख लिया होता। वहीं, एक अन्य शख्स ने कमेंट किया है- आइए एक क्षण रुककर, महिला पुलिसकर्मी को सलाम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds