लॉगिन

जानिए क्‍या हुआ बालाकोट में, जिस पर आ रही है लारा दत्ता की ‘रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्‍ड’

BOLLYWOOD August 14, 2023 रिपोर्टर: shailesh
जानिए क्‍या हुआ बालाकोट में, जिस पर आ रही है लारा दत्ता की ‘रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्‍ड’

जानिए क्‍या हुआ बालाकोट में, जिस पर आ रही है लारा दत्ता की ‘रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्‍ड’

मुंबई : बॉलीवुड की पॉपुलर एक्‍ट्रेस लारा दत्ता एक बार फिर ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं। लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी नई वेब सीरीज ‘रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्‍ड’ की घोषणा करते हुए टीजर शेयर किया है। अपने 20 साल से अधिक के फिल्‍मी करियर में नाम कमाने के बाद लारा दत्ता अब ओटीटी पर भी काफी एक्‍ट‍िव हैं। वह इससे पहले ‘हिकप्‍स एंड हूकप्‍स’, ‘हंड्रेड’ जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। लारा दत्ता की यह नई सीरीज जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है। इसमें लारा दत्ता के साथ ज‍िम्‍मी शेरग‍िल भी नजर आएंगे।

देश में स्‍वतंत्रता दिवस के जश्‍न से ठीक पहले लारा दत्ता ने रविवार, 13 अगस्‍त को ‘रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्‍ड’ का टीजर वीडियो शेयर किया है। इस 20 सेकेंड के टीजर में हमें बर्फ से ढके पहाड़ की चोटियों के बीच दर्जनों लड़ाकू विमान नजर आते हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में एक आवाज गूंजती है- यह एक नया रण है और इसे जीतने के लिए एक नई रणनीति की जरूरत है।

लारा दत्ता ने टीजर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि यह शो सत्य घटनाओं पर आधारित है। समझा जा रहा है कि यह सीरीज साल 2019 में बालाकोट पाकिस्‍तान पर हुए भारतीय वायुसेना के हवाई हमले पर आधरित है। एक्‍ट्रेस के पोस्ट पर यूजर्स और फैंस जमकर रिएक्‍शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘हम सभी को इस वेब सीरीज का इंतजार है। इस नए रण की कहानी को देखने के लिए बेसब्र हूं।’ वेब सीरीज की दुनिया से इतर लारा दत्ता को फिल्‍मी पर्दे पर पिछली बार ‘बेल बॉटम’ फिल्‍म में देखा गया था, जिसमें उन्‍होंने तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था

क्‍या है 2019 का बालाकोट एयर स्‍ट्राइक

भारत ने पाकिस्तान की आतंकी हरकतों को जवाब देने के लिए 26 फरवरी 2019 को बालाकोट एयरस्ट्राइक की थी। इस हमले में भारत ने मिराज-200 के जरिए पाकिस्तान की सीमा में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इस हमले में कई आतंकवादी मारे गए थे। हालांकि, इसके अगले ही दिन दोनों देशों के बीच तनातनी चरम पर पहुंच गई। सीमा पर भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन ने मिग-21 विमान के से पाकिस्तान F-16 लड़ाकू विमान का पीछा कर उसे मार गिराया था। हालांकि, ओपन सोर्स सैटेलाइट ने इस बातों पर कुछ ऐसा दावा किया है जिसपर विवाद हो सकता है। ओपन सोर्स ने अपने दावे में कहा कि भारतीय वायुसेना कोई भी टारगेट को हिट नहीं कर पाई थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds