लॉगिन

आग में जलकर खाक हुआ हवाई द्वीप का खूबसूरत शहर, पेड़ और मकान सब खाक; वापस आए लोग हुए भावुक

World August 12, 2023 रिपोर्टर: shailesh
आग में जलकर खाक हुआ हवाई द्वीप का खूबसूरत शहर, पेड़ और मकान सब खाक; वापस आए लोग हुए भावुक

आग में जलकर खाक हुआ हवाई द्वीप का खूबसूरत शहर, पेड़ और मकान सब खाक; वापस आए लोग हुए भावुक

लहानिया :  हवाई के माउई द्वीप का लहानिया शहर जंगल की आग से जलकर खाक हो चुका है। पेड़, पौधे, सड़क, मकान, बिजली के खंभे या तार सब जलकर राख हो चुके हैं। हर तरफ जली और काली पड़ी चीजें नजर आ रही हैं।

वापस लौटे लोग हुए भावुक

16 सालों से लहानिया में रहने वाले एंथोनी ला पुएंते उस स्थान पर वापस आए, तो वहां लगभग सब जल चुका है और नष्ट हो चुका है। उनका घर लहानिया के अधिकांश लोगों की तरह, हवाई स्वर्ग के इस हिस्से में लगी जंगल की आग से नष्ट हो गया था।

44 वर्षीय एंथोनी ला पुएंते ने कहा, “केवल एक चीज जो मैं कह सकता हूं वह यह है कि इससे बहुत दुख हुआ। जिन चीजों के साथ आप बड़े हुए हैं या जिन चीजों को आप याद करते हैं, उन्हें न ढूंढ़ पाना दुखद है।” ला पुएंते उन दर्जनों लोगों में से एक थे, जिन्हें शुक्रवार को लहानिया में वापस जाने की अनुमति दी गई थी।

12 हजार लोगों के आबादी का शहर

12,000 की आबादी वाला यह शहर, जो सैकड़ों वर्षों से माऊई द्वीप पर स्थित है, कभी हवाईयन शाही परिवार का घर था। हर साल हजारों पर्यटक वातावरण का आनंद लेने, सुंदर बंदरगाह के किनारे घूमने और संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराने माने जाने वाले राजसी बरगद के पेड़ के नीचे आराम करने के लिए आते हैं।

आग में 67 लोगों ने गंवाई थी जान

समाचार एजेंसी एएफपी की एक टीम शुक्रवार को शहर से गुजरी तो उन्हें आग की लपटों में फंसे जानवरों और पक्षियों समेत अन्य जानवरों की जली लाशें मिलीं। इस आग में लगभग 67 लोगों की भी मौत हो गई। हर तरफ बिजली के तार टूटे हुए खंभों से बेकार लटके तार और जली-गली चीजें नजर आ रही थी।

बचाव दल ने जली हुई गाड़ियों को जांच करने के लिए जांच टीम को सौंपा ताकि पता किया जा सके कि क्या इसमें भी किसी की जलकर मौत हुई है या नहीं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds